रविवार, 24 अक्टूबर 2010

सिर्फ एक ही तार से घर में मिलेंगी फोन, केबल एवं इंटरनेट सेवाएं

अब किसी आवासीय सोसायटी या फिर व्यावसायिक इमारत में माइल कनेक्टिविटी यानी घर के अंदर

तक फोन, इंटरनेट और केबल की अलग-अलग कंपनियों के कनेक्शन के लिए अलग-अलग तारों का जाल बिछाने और बार-बार खुदाई के की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ एक ही ऑप्टिक फाइबर तार से सभी सेवाएं उपभोक्तातक पहुंचाई जा सकेंगी।

इस तरह की न्यूट्रल एक्सेस नेटवर्क (नैनो) प्रौद्योगिकी पेश कर रही दूरसंचार ढांचा क्षेत्र की कंपनी रेडियस इन्फ्राटेल प्राइवेट लि. (आरआईपीएल) ने राजधानी के द्वारका इलाके की कई आवासीय सोसायटियों में नैनो प्रौद्योगिकी तंत्र स्थापित करने का करार किया है।

आरआईपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजनीश वाही ने से कहा, के जरिए हम सेवा प्रदाता को फाइबर टू होम (एफटीटीएच) ढांचा उपलब्ध कराते हैं। इसके जरिए किसी भी आवासीय परिसर या व्यावसायिक केंद्र में दूरसंचार, इंटरनेट और टीवी प्रसारण से संबंधित सेवाएं सिर्फ एक नेटवर्क से पहुंचाई जा सकती हैं। कंपनियों को इसके लिए अलग-अलग नेटवर्क बिछाने की जरूरत नहीं होगी। वाही ने बताया कि आरआईपीएल ने इस प्रौद्योगिकी के पेटेंट के लिए आवेदन किया है। कंपनी ने एक साल में 60,000 फ्लैटों में यह सुविधा देने का लक्ष्य रखा है। सेवा प्रदाता से करार के तहत कंपनी लास्ट माइल नेटवर्क का 10 से 15 साल तक रखरखाव करेगी।

वाही ने कहा कि यह प्रौद्योगिकी बड़े बिल्डरों की नई आवासीय परियोजनाओं के लिए अधिक उपयोगी है। उन्हें अलग-अलग सेवा के लिए विभिन्न कंपनियों को जगह नहीं देनी पड़ती। साथ ही अलग-अलग नेटवर्क बिछाने की जरूरत न होने से सेवा प्रदाता कंपनियों की लागत कम होती है।

आरआईपीएल दिल्ली के अलावा गुड़गांव, गाजियाबाद, नोएडा, इंदिरापुरम और ग्रेटर नोएडा में कई व्यावसायिक परिसरों तथा फ्लैटों में नैनो प्रौद्योगिकी लगा रही है। वाही ने कहा कि पूरे राज्य को इस तरह के नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है। हमारी कई राज्यों से इस प्रौद्योगिकी के करार के लिए बातचीत चल रही है।

आरआईपीएल ने 2013 तक छह लाख फ्लैटों में नैनो प्रणाली पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी हैदराबाद, पुणे और चंडीगढ़ जैसे शहरों में प्रवेश की तैयारी में है।

वाही ने बताया कि कंपनी ने अगले पांच साल में 5,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा, एयरटेल के साथ कई परियोजना पर काम कर रहे हैं। एमटीएनएल के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हमने काम किया था, और आगे भी उसके साथ काम करने की संभावना है। वाही के अनुसार, उच्च प्रौद्योगिकी वाले घरों की काफी डिमांड है, जिसमें नैनो खासा योगदान दे सकती है। नैनो नेटवर्क के जरिए भवन प्रबंधन सेवाएं (बीएमएस) भी दी जा सकती हैं। इसके जरिए बिल्डर कई तरह की सेवाएं-। वीडियो इंटरकॉम, एक्सेस कंट्रोल, पावर मैनेजमेंट, सीसीटीवी, वाईफाई आदि उपलब्ध करा सकेंगे। प्रीपेड इलेक्ट्रिसिटी, एनर्जी ऑडिट सिस्टम, आरएफआईडी, चाइल्ड टैकिंग सिस्टम का संचालन भी इसके माध्यम से किया जा सकता है।प्रकाशित -मोनू जोशी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें